little saava. A brave Girl, A heart touching motivational story in hindi
नन्ही सावा एक बहादुर लड़की कथा प्राचीन काल की है। नागचौरी नामक गांव में नागवंशी समुदाय के लोग अमन -चैन से अपना जीवन यापन करते थे। यदि उन्हें कोई गम था,तो सिर्फ एक अभिशाप कि कभी कभार विशाल गरुड़ {एक पक्षी }किसी न किसी निवासी पर आक्रमण करके उसे मारकर खा जाता था। उसी गांव में एक अनाथ लड़की सावा अपने चाचा -चाची के पास रहती थी। उसके माता -पिता को भी गरुड़ ने मारकर खा लिया था। जीवन की इतनी हानि देखकर नागवंशियो ने गरुड़ से समझौता कर लिया था ;जिसके मुताबिक प्रत्येक माह की शुरुआत में गांव के एक सदस्य को गरुड़ का आहार बनने के लिए काली पहाड़ी पर जाना पड़ता था। नन्ही सावा को चाचा -चाची के घर काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता था। घर का सारा काम करने के बाद भी उसे डांट और मार पड़ती और भूखी प्यासी रहना पड़ता। रात के एकांत में अपने माता-पिता को याद करके सावा खूब रोती थी। माह की शुरुआत थी और चाचा -चाची के घर से गरुड़ के भोजन हेतु किसी को भेजने की बारी आ पहुंची। चाचा -च...