Posts

Showing posts with the label moral story

khubsurat farista, this story is all about helping others, who are needy.

Image
खूबसूरत फरिश्ता  दोस्तो आज की स्पर्धाभरी जिंदगी में हमारे पास दूसरों के साथ बिताने के लिये कुछ पल भी नहीं मिल पाते हैं। हम अपनी जिंदगी में अपने सपनों को पूरा करने में इस कदर खो जाते हैं कि हमें अपनों के साथ के लिये समय नहीं मिल पाता है तो दूसरों के लिये समय निकालना बहुत दूर की बात है। आज हमारे पास रुपया -पैसा चाहे जितना हमने कमा लिया हो ,किन्तु जब हम शांत मन से सोचते हैं तो स्वयं को अकेला ही पाते हैं।          क्या वास्तव में हमारे पास दूसरों के लिये कुछ पल भी नहीं है?आइये इस घटना के माध्यम से जानते हैं।  शाम का समय था। राजधानी की सड़के बारिस से भीगी हुयी थीं। सड़क पर गाड़ियों का अम्बार लगा हुआ था। ऐसे समय में एक व्यक्ति अपने साथ एक महिला को अपनी मोटरसाइकिल के पीछे की सीट पर बैठाकर चला जा रहा था। महिला देखने में प्रौढ़ तथा अच्छे कपड़े और अच्छे -अच्छे कीमती गहने पहने हुयी थी। कुछ देर तक सड़क पर सफर करने के बाद अचानक चौराहा आया और चौराहे पर बहुत ही ज्यादा भीड़ थी। इसी भीड़ में कहीं से दूसरा मोटरसाइकिल सवार गाड़ी पार करने की कोशिश करता है इतने म...

back biting, chugalkhori, a moral story in hindi

Image
चुगलख़ोरी   किसी स्थान पर सरला और सुमन नाम की दो महिलायें अपने -अपने परिवार के साथ रहती थीं। सरला का स्वभाव अत्यंत चुगलखोरी वाला था तथा सुमन भी कुछ कम नही थी। सरला क्यूंकि गरीब थी ,इसकारण उसने तथा उसके पति ने मंदिर में साफ़ -सफाई का कार्य करना शुरू कर दिया। सरला सुबह से मंदिर की साफ -सफाई करती स्नान करती ,पूजा करती जो लोग मंदिर में आते उनको टीका लगाती तथा प्रसाद देती थी। इसके बाद किसके घर में क्या हुआ यह बातें औरतों  से पता लगती थी। और इन बातों का खूब आनंद लेती थी। उधर सुमन का पति एक छोटी सी दुकान रखकर अपने परिवार का गुजर -बसर करता था। किन्तु सुमन अपने आप को किसी अमीर से कम न समझती थी ,दिखावे के लिए महँगी चीजें लेती थी और सरला को दिखाती थी। सरला भी कोई बात सुनकर सुमन को बताने पहुँचती थी। दोपहर के समय दोनों सहेलियां मिलकर मोहल्ले में कहाँ क्या हुआ किसकी लड़की घर से चली गयी ,किन -किन व्यक्तियों के बीच लड़ाई हुई ,किन दो पक्षों में मार -पीट हुई ,किस लड़के ने अपने माता -पिता के साथ बुरा व्यवहार किया। ये चुँगली वाली बातें करके खुश होती थीं। इसी तरह वर्ष भर दोनों की दोस्ती चलती...