Bina Vichare, best motivational story in hindi
hello दोस्तों आज हम आपके सामने दो ऐसी घटनाओ का जिक्र करने जा रहे है। जिसमे लोगो ने दूसरो के बारे में बिना जाने अपनी पूर्व धारणा बना ली। क्या जो हमलोग दूसरो के बारे में बिना जाने धारणा बनाते है वो हमेशा १०० % सही ही होती है ?चलिए अब उन दोनों घटनाओ के बारे में जानते है। बिना विचारे एक बदहवास लड़की सुनसान रास्ते पर साइकिल चलाती हुई तेज गति से कस्बे की ओर भागी जा रही थी। कारण था एक गुंडा लड़का जो बड़ी देर से साइकिल वाली लड़की का पीछा कर रहा था। लड़की और लड़के के बीच में फासला ज्यादा था ,अतः लड़के के आवाज देकर बुलाने पर भी लड़की को सुनाई नहीं पड़ रहा था। कस्बे के पास -पड़ोस के एक दो व्यक्तियों को खड़ा पाकर लड़की को कुछ दिलासा मिली ,हिम्मत आयी। वह रुक गयी। वह बदमाश लड़का भी तेजी से साइकिल चलाता हुआ लड़की के बिल्कुल करीब आकर रुक गया। लड़की गुस्से और घबराहट में थी जरुर ,लेकिन हिम्मत करके आव देखा न ताव ,जब तक लड़का कुछ कहे ,इसके पहले ही लड़की ने कसकर एक चाटा लड़के के गाल पर जड़ दिया और बोली -मै देख रही हूँ तुम बहुत दूर से मेरा पीछा कर रहे हो। ...